Latest
आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रयागराज का गठन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आम आदमी पार्टी में लगातार लोगों का जुड़ना जारी है उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में मजबूती से चुनाव लडने के लिए लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही है इसी क्रम में आज जिलाध्यक्ष डा.अल्ताफ अहमद ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन किया जिसमे अबू तालिब जी को जिलाध्यक्ष, गौरव रजनीश सिंह जी को उपाध्यक्ष, असगर अब्बास जी को भी उपाध्यक्ष व महताब अहमद जी को अल्पसंख्यक प्रकोठ के जिला सचिव और ब्रिजेश चंद जी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष डॉ अलताफ अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं 2022 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए।


