धूम धाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का 48 वाँ जन्म दिन

प्रयागराज। समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का 48 वाँ जन्म दिन आज पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में धूम धाम से मनाया गया।
सुबह जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं एम एल सी डॉ मान सिंह यादव द्वारा केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री जी के चित्र को प्रतीक रूप खिलाया तदुपरांत पार्टी जनों ने एक दूसरे को केक, मिठाई खिलाकर जन्म की बधाई और शुभकामना दी गई ।
पार्टी कार्यालय के परिसर में ही यज्ञ शाला बना कर विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर अपने नेता के स्वस्थ, दीर्घायु एवं आगामी 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने सहित जन कल्याण की कामना की गई।
इसके बाद बाँध स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में फल वितरण तथा कार्यालय के सामने वृक्षारोपण भी किया गया l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आयोजन किया गया।
झुंसी क्षेत्र के बँधावा, ताहिर पूर्व में ऋतुराज बसंत गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संजीव यादव, आलोक यादव, विपिन महाजन, राम आसरे, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मौर्य, अमन यादव आदि ने रक्तदान किया है।
निषाद राज की नगरी ऋगवेर पुर में सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव द्वारा निषाद समाज़ 50 पुरुषों एवं महिलाओं को फूल मालाओंसे अभिनन्दन करते हुए वस्त्र भेंट किया और अपने चहेते नेता के दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शहर के बलसन स्थित पार्क में महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, संतलाल वर्मा आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
सपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, डॉ मान सिंह यादव, पंधारी यादव, नरेंद्र सिंह, कमल सिंह यादव, नागेन्द्र पटेल, धर्म राज पटेल, हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, जोख़ूलाल यादव, राम मिलन यादव, पूजा पाल, मालती यादव, आर एन यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, दूध नाथ पटेल, अनीता श्रीवास्तव, कमला यादव, सुषमा पासी,नाटे चौधरी महावीर यादव, निशा शुक्ला, निधि यादव, उमेश पाल, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, सचिन, संजय मौर्य, असगर अली, डॉ आकाश, अजय श्रीवास्तव, सन्तोष, कुलदीप यादव, दान बहादुर मधुर, आदि मौजूद रहे ।

