इलाहाबाद समाचार

करेली हिंसा के उपद्रवी को अदालत में पेश किया

 

थाना खुल्दाबाद एवं करेली संबंधित मामला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल हुए करेली घटना में थाना खुल्दाबाद और थाना करेली ने मिलकर 29 गंभीर एवं कठोरतम धाराएँ लगाते हुए मुक़दमा दर्ज हुआ था। 70 उपद्रवी नामज़द थे। 24 घण्टे के भीतर कुल 68 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया था। पुख़्ता लिखा पढ़ी करके सबूतों के साथ इन सब उपद्रवियों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।

*68 में से 4 उपद्रवी नाबालिग पाए गए*

*अदालत ने 64 उपद्रवियों को सेंट्रल जेल नैनी भेजने हेतु आदेश दिया है।*

वहीं, शेष 4 नाबालिग उपद्रवियों के संबंध में बाल संप्रेक्षण गृह भेजने हेतु नियमानुसार आदेश दिया जा रहा है। पुलिस बल, मीडिया और जनता के माध्यम से प्राप्त वीडियो फ़ुटेज और सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । क़ानून को हाथ में लेने वाले, मनमानी करने वाले, पुलिस प्रशासन पर पथराव करने वाले, पब्लिक प्रॉपर्टी का नुक़सान करने वाले, ख़ुराफ़ाती तत्वों तथा साज़िश रचने वाले लोगों को किसी भी सूरत में क़तई बख़्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button