सड़क हादसे में घायल प्रधान की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

फूलपुर प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सप्ताह भर पहले सड़क हादसे में घायल प्रधान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना से जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम छा गया है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत कनौजा खुर्द के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अजय कुमार भारतीय 33 अभी सम्पन्न पंचायत चुनाव में गांव के प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। सप्ताह भर पहले बहरिया इलाके में अपनी भतीजी के बर्थडे पार्टी से रात करीब 11 बजे अपनी बुलेट बाइक से वापस घर लौट रहे थे। वे चैमलपुर गांव के सामने पहुंचे ही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए शहर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां हालात बिगड़ता देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ एसपीजीआई ले गए।जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अजय ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। घटना से यहां घर में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है।


