सत्ता के इशारे पर पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार हुए एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, जानिए क्या है पूरा मामला


आवश्यक कार्य से जा रहे एम एल सी यादव को मेजा थाने की पुलिस ने जबरन रोका
रात भर थाने में बैठाए रखा–पूंछ ताछ के बाद सुबह छोडा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के नेता और स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव को मेजा पुलिस ने टिकुरी के पास एक ढाबे के पास से वाहन चेकिंग के नाम पर रोक लिया l उनके साथ हंडिया के एक व्यापारी संजय कुमार भी गाड़ी में बैठे थे l संजय की बैग में कुछ रुपये थे l जिस बाबत पुलिस को बताया गया कि संजय एक व्यापारी है l व्यापार के सिलसिले में वह कहीं से आ रहे थे l पूर्व परिचित के नाते फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह भी इसी क्षेत्र में हैं l संजय ने भी सुरक्षा कारणों से एम एल सी डॉ मान सिंह यादव के साथ वापस प्रयागराज आना चाहा तो उन्होंने अपनी गाड़ी में बैठा लिया है l मेजा थाने की पुलिस ने प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए उन्हे भी थाने यह कहकर लाई की आप पूंछ ताछ में मेरा सहयोग करिए l मगर रात भर थाने में बैठाए रखा गया l जानकारी पाते ही सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक राम सेवक पटेल,पंधारी यादव, राम कृपाल कोल, कमल सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, डॉ सुरेश यादव , संजू यादव, रमाकांत पटेल, पंच लाल निषाद, राम देव निडर,संदीप यादव, राम करन निर्मल, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, राम मिलन यादव, रंग बहादुर यादव,कुलदीप यादव, आर एन यादव, श्याम कृष्न, पप्पू यादव, दूध नाथ पटेल, अनिल यादव, गणेश यादव, ओम् प्रकाश कुशवाहा, रक्षा मंत्री यादव, नाटे चौधरी,मयंक जॉनटी, अनीता श्रीवास्तव, मंजू पाठक, गुडी यादव, सुषमा पासी, कमला भारतीय, सहित हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए l
भारी संख्या में सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के भारी दबाव पर सभी को सुबह 9:15 बजे थाने से छोड़ दिया गया l थाने से छूटने के बाद एम एल सी डॉ मान सिंह यादव सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की l
डॉ मान सिंह यादव एव जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा शासन में सपा कार्यकर्ताओं का अनायास उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है l लेकिन सपा संघर्ष में आगे रहती है l




