Latest

सीएएसओ सुदामा यादव राष्ट्रीय कम्पनी विधि प्राधिकरण में सहायक निबंधक नियुक्त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम किनारे किले में स्थित आयुद्ध भंडार फोर्ट में पदस्थापित असैनिक सुरक्षा अधिकारी सुदामा यादव का चयन राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण के इलाहाबाद पीठ के सहायक निबंधक के पद पर हुआ है। उन्होंने अपना नया कार्यभार ग्रहण कर लिया है। देवरिया जनपद के मूल निवासी श्री सुदामा यादव का कार्यकाल श्रमिक हितों की रक्षा और प्रबंधन की नीतियों के मध्य सामन्जस्य बनाये रखने के लिए उल्लेखनीय रहा है। ओडी फोर्ट के कर्मचारियों की ओर से किला ओडी फोर्ट कर्मचारी यूनियन के महामंत्री योगेश यादव ने उनके नये कार्यभार और उज्ज्वल भविष्य के लिये हार्दिक शुभकामना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button