Latest

22 उच्च प्राथमिक स्कूलों को हाईस्कूल बनाने का प्रस्ताव

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के 22 उच्च प्राथमिक स्कूलों कोउच्चीकृत कर हाईस्कूल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी प्रकार 12 हाईस्कूलों को इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की संस्तुति की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को उच्चीकृत करने की संस्तुति की है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोरांव, सोनवे शंकरगढ़, हंडिया, संसारपुर कोरांव, दिघिया मांडा, पिपरांव मेजा, दांदूपुर चाका, नंदौत फूलपुर, मोहब्बतगंज चाका, उल्दा मांडा, कुंवरपट्टी उरुवा और सिरसा उरुवा को इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत करने की सिफारिश की गई है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामदास होलागढ़, गोरारी हंडिया, मनैया करछना, इब्राहिमपुर, ककरा व मुबारकपुर कौड़िहार प्रथम, मुबारकपुर, जनका, मदारीपुर, करेंहदा कौड़िहार द्वितीय, बसहरा कोरांव, देवरा व मनही कौंधियारा, देवरी मांडा, कपसा व हरभानपुर फूलपुर, जमशेदपुर सैदाबाद, बघला व डेरा शंकरगढ़, कुआसरा व शिवगढ़ सोरांव, समोगर चाका को हाईस्कूल बनाने की रिपोर्ट दी गई है।

Related Articles

Back to top button