पर्यावरण बचाव मानव बचाव अभियान का सिविल डिफेन्स ने किया शुभारम्भ

लूकरगंज प्रखण्ड की मासिक बैठक,पौधा रोपड़ किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सिविल डिफेन्स प्रखण्ड लूकरगंज द्वारा वृहद पौधा रोपड़ चीफ वार्डेन अनिल कुमार डिप्टी कन्ट्रोलर ओंकर शर्मा ए डी सी राकेश कुमार तिवारी पूर्व डिप्टी कन्ट्रोलर आर के शुक्ला ने अमरूद आम नीम का पौधे रोपे। आज दुनिया भर में कोरोना का डर सारी मानवता को सता रहा मैं मेरा परिवार मेरी पार्टी धर्म जाति करने वाले इंसान को एक छोटे से “जीवाणू कोरोना” ने भागती दौड़ती दुनियां को रोक दिया सब कुछ थम सा गया। वैश्विक महामारी कोरोना तथा जलवायु परिवर्तन से सबक लेते हुए हमें अभी से पर्यावरण के बचाव में लगना होगा अपने जीवन के तौर तरीके बदलने होगें। पौधा रोपड़ के बाद प्रखण्ड लूकरगंज की बैठक आई सी ओ रतन राज कुमार के निवास पर हुई बैठक सर्व प्रथम वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक में नई भर्ती ट्रेनिगं मॉक ड्रिल आगामी पर्वो की तैयारी के सन्दर्भ में विस्तापूर्वक परिचर्चा हुई। कार्यक्रम संयोजक व संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया बैठक में डिविजनल वोर्डन राजीव भनोट धीरज नागर सुरेन्द्र यादव रवि शंकर द्विवेदी माधुरी श्रीवास्तव गरिमा श्रीवास्तव अर्चना श्रीवास्तव रजनी सिंह आलोक श्रीवास्तव सहित वार्डेन्स मौजूद रहे ।




