Latest
प्रीति नर्सिंग होम में रक्तदान कैंप का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसियन के तत्वधान में प्रीति नर्सिंग होम जार्जटाउन में रक्तदान कैंप का आयोजन रखा गया । जिसमें लगभग 150 लोगों ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया । जिसके लिए प्रीति नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ गुप्ता को एवं और सभी डॉक्टरों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल महिला व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी की तरफ से कोट कोट धन्यवाद व्यापार मंडल देता है । आज के कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, राम जी जैन, स्वेता मित्तल, के अलावा तमाम व्यापारी एवं डॉक्टरों ने ने भाग लिया।



