Latest

दिनेशलाल यादव निरहुआ व्यस्त हैं भोजपुरी फ़िल्म “गोबर धन” की शूटिंग में

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अब तक की सबसे अलग बन रही भोजपुरी फिल्म “गोबर धन” की शूटिंग में व्यस्त हैं। वे पिछले 20 दिन से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के बाँसी गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग कर रहे हैं। जिससे गाँव जवार के लोग काफी प्रसन्न हैं। स्थानीय लोगों में फिल्म “गोबर धन” की शूटिंग को लेकर काफी उत्साह है। गाँव के लोगों से काफी सहयोग भी मिल रहा है। केंद्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ एक ऐसे किरदार को जीवन्त कर रहे हैं जो गाँव का भोला-भाला बेरोजगार नवयुवक है। किन्तु एक समय में ऐसा कुछ कर गुजरता है कि जिला जवार सहित पूरे प्रदेश के लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। फ़िल्म “गोबर धन” में दिनेशलाल यादव निरहुआ और साउथ अभिनेत्री मेघाश्री की जोड़ी दिखाई देंगी। खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस फ़िल्म, इसकी कहानी और अपने अलग से किरदार के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक मंजुल ठाकुर संभाल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता जयंत घोष, प्रवीण कुमार, कलीम खान हैं। बता दें कि प्रवीण कुमार बिहार, झारखंड के जाने माने फिल्म वितरक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया है और इस फ़िल्म से प्रोड्यूसर के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं। फ़िल्म के लेखक अरबिंद तिवारी ने जानदार स्क्रीनप्ले और चुटीले संवाद लिखे हैं, जबकि डीओपी सरफराज आर खान दृश्यों को बेहतरीन ढंग से कैमरे में कैद कर रहे हैं। संगीतकार छोटे बाबा ने फ़िल्म के कर्णप्रिय मधुर गीत कम्पोज़ किए हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मुख्य सहायक निर्देशक राम वृक्ष गोंड, कला महेंद्र सिंह, ड्रेस डिजाइनर गुरजीत कौर, मेकअप गुड्डू शेख, स्टील खालिद रहमान, कैमरा अजय त्रिपाठी, लाइट जय अम्बे इंटरप्राइजेज, प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा हैं। लोकल प्रोडक्शन कन्ट्रोलर पंकज यादव हैं। प्रचार प्रसार आरआरजे मीडिया कर रही है। फ़िल्म की स्टार कास्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेघाश्री, मनोज सिंह टाईगर, किरण यादव, अनूप अरोड़ा, प्रेम दूबे, राम नरेश, रत्नेश बरनवाल, रूपा सिंह, संजना सिंह, सनी शर्मा, ऊदल यादव, बंधु खन्ना सहित कई कलाकार हैं।

Related Articles

Back to top button