कुंभगंगा तट से
अयोध्या विवाद: सुनवाई से पहले साधू संतों ने की पूजा-अर्चना

इलाहाबाद। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज से शुरु होगी सुनवाई से पहले अखाड़ों से जुड़े साधू संतों ने इलाहाबाद में पूजा अर्चना की साधु संतों ने संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भी की।
नतीजा अपने पक्ष में आने को लेकर की कामना। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज की अध्यक्षता में हनुमान चालीसा का पाठ आरती आदि संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान योग गुरु आनंद गिरी जी महाराज ने अपने शिष्यों के साथ किया हनुमान जी की भव्य आरती की।
सभी साधू संतो नेहनुमान जी से मांगी दुआ जल्दी हो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय राम मंदिर का निर्माण की तिथि जल्दी घोषित होने के लिए आज हनुमान चालीसा, आरती कर हनुमान जी से मांगी दुआ मांगी।

