पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का दस दिवसीय प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा हुई वृद्धि के खिलाफ सात जुलाई से 17 जुलाई तक दस दिवसीय विरोध प्रदर्शन करने का आवाहन किया है। यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पत्र जारी कर कहा, प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व आर्थिक सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे को कांग्रेस सड़क से सदन तक उठाएगी। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण की देशवासी महीनों से कोरोना से जूझ रहे हैं। मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव की अध्यक्षता में जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में रूपरेखा तह करते हुए बताया गया कि बुधवार को संयुक्त रूप से पार्टी के सभी फ्रंटल संघठनो द्वारा जिला एवं तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 8 जुलाई को जिले के सभी पेट्रोल पम्प पर स्टाल लगाकर थाली और ताली बजाकर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जायेगा। लगातार दस दिवसीय प्रदर्शन के जरिये सरकार पर मूल्यवृद्धि किये जाने के विरोध में दबाव बनाया जायेगा। बैठक का संचालन करते हुए शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि आज वे तमाम नेता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर चुप हैं वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकुन्द तिवारी और पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद कहा कि देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल से आम आदमी की आर्थिक कमर टूट गई। जिसके खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर के बीजेपी सरकार को बेनकाब करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, बृजेश सिंह, विवेक पाण्डेय, सिब्बतैन बब्लू, आशीष पाण्डेय, बब्लू खान, राकेश पटेल, डॉ दिनेश सोनी, रईस अहमद, राजकुमार शुक्ल, मनोज पासी, मो०हसीन, आनंद शुक्ला, शकील अहमद, राजीव पाण्डेय, नफीस कुरैशी समेत आदि लोग मौजूद रहे।



