Latest
आईजी कविंद्र प्रताप सिंह और डीआईजी/ एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने संगम क्षेत्र का किया भ्रमण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह एवम पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने गंगा दशहरा की पूर्व सन्ध्या पर संगम क्षेत्र का भृमण किया । गंगा दशहरा पर्व पर तैयारियों का जायजा लिया । अधिकारियों को और जल पुलिस के कर्मचारियों को तथा सम्बन्धित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


