इविवि में प्रवेश के लिए एजेंसी का टेंडर जल्द

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2021-22 में प्रवेश की कवायद तेज हो गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि कोर कमेटी के प्रस्ताव को सेंट्रल परचेज कमेटी फार एडमिशन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां से अनुमोदन के बाद यह प्रस्ताव कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को भेज दिया गया है। प्रो. सिद्दीकी ने संभावना व्यक्त की कि बुधवार को कुलपति से मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर ऑनलाइन मोड पर जारी कर 21 दिन तक एजेंसियों से आवेदन मांगे जाएंगे। इस बार इविवि केवल एलएलबी (आनर्स), बीएएलएलबी (आनर्स) के अलावा बीएड, एमएड, एमपीएड, एमटेक (अर्थ एंड सिस्टम साइंस), एमबीए/एमबीए (आरडी), बीएफए, एमएफए, बीपीए, एमपीए के अलावा सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा। जबकि, स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराएगी।




