प्रदेश

शृंगवेर पुर से कल्पना पाण्डेय ने नामांकन पत्र खरीदा

सपा जिला अध्यक्ष के अनुरोध पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत, पहुंचे ब्लाक मुख्यालय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l नव गठित ब्लाक शृंग वेर पुर से सपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना पाण्डेय ने आज नामांकन पत्र खरीदा l गौर तलब हो कि कल मंगलवार को फार्म लेने पहुंचे सपा उम्मीदवार को वहा पहले से मौजूद सत्ता धारी दल के कुछ दबंगों ने फार्म लेने से रोक दिया था l जानकारी पाते ही सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार से फोन पर शिकायत दर्ज करायी थी l हालांकि जिलाधिकारी ने आज के लिए आश्वस्त किया था l लेकिन एहतियातन सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से ब्लाक मुख्यालय पहुंचने और नामांकन फार्म लेने तक मुस्तैद रहने की अपील की थी l जिला अध्यक्ष के अनुरोध पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना पाण्डेय ने नामांकन पत्र खरीद लिया है l
इसी तरह से मेजा ब्लाक में भी काफी जद्दोजहद के बाद सपा प्रत्याशी श्रीमती विमला देवी नामांकन पत्र खरीद पायीं हैं l यहां भी भाजपा के लोग दबंगई पर उतारू थे l  इस अवसर पर श्री आदिल हमजा, मजीद फारुकी,उरूज बाबा, राहुल पटेल, उपेन्द्र भारती, मसूद, सुधीर, विशाल, रवि प्रकाश, जैद अन्वर, अनीश, रोहित आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button