उरवा ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी गायत्री मिश्रा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

सपा और बसपा उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विकास खंड उरवा में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को भाजपा,सपा और बसपा उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया । ब्लाक प्रमुख दावेदारों में भाजपा से गायत्री मिश्रा,सपा से बिमला यादव व बसपा से राजकुमारी जैसल के बीच टक्कर है। जहां भाजपा प्रत्याशी गायत्री मिश्रा के प्रस्तावक विमला पांडे और अनुमोदक अंजू लता रही।
वही बसपा प्रत्याशी राजकुमारी की प्रस्तावक राजमणि अनुमोदक अफसरी मौजूद रही। सपा से भी प्रस्तावक रामकली और अनुमोदक रजिया बानो मौजूद रहीं। गुरुवार को भाजपा पार्टी प्रत्याशियों के प्रत्याशी गायत्री मिश्रा नामांकन के दौरान मेजा विधायक नीलम करवरिया और कोरांव विधायक राजमणि कोल भाजपा युवा नेता आशीष मिश्रा मुन्ना भैया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी गायत्री मिश्रा के साथ ब्लॉक में डटे रहे। वहीं राजकुमारी के साथ पूर्व बसपा विधायक मेजा राजबली जैसल तथा विमला यादव के साथ विधान सभा अध्यक्ष व चेयरमैन सिरसा पप्पू यादव सपा नेता नितेश तिवारी मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसडीएम मेजा रेनू सिंह, तहसीलदार मेजा विशाल शर्मा,खंड विकास अधिकारी मेजा सपना अवस्थी,सहायक विकास अधिकारी(को ऑपरेटिव) विष्णु प्रभाकर मिश्र, क्षेत्राधिकारी मेजा भीम कुमार गौतम, कोतवाल मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।




