Latest

शॉपिंग मॉल और काम्प्लेक्स में दुकानों को खोलने के लिए व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा जिला अधिकारी संजय कुमार खत्री जी को प्रयागराज का डीएम का कार्यभार संभाल ने पर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी तथा सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल एवं महामंत्री अमित सिंह ने प्रयागराज में शॉपिंग मॉल और काम्प्लेक्स में दुकानों को खोलने के लिए ने निवेदन किया । इस पर उन्होंने कहा की अभी शासन से आदेश आया नहीं है ।जैसे ही हमे आदेश आता है हम इस कार्य को जल्द से जल्द कराने की कोशिश करेंगे । इस सन्दर्भ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज सिविल लाइन्स उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल द्वारा twitter पर tweet भी किया गया । जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया शासन से आदेश आते ही शॉपिंग मॉल और शॉपिंग मॉल में बने दुकानों को खोल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button