Latest
दौलत हुसैन यलो ने जीता उद्घाटन मुकाबला
प्रयागराज। दौलत हुसैन इंटर कालेज यलो ने दौलत हुसैन इंटर कालेज ग्रीन को 4 विकेट से हराकर प्राइड कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
दौलत हुसैन मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में दौलत हुसैन ग्रीन ने 17.1 ओवर में 106 रन (मो. अहमर 27, मो. अर्श 14, फहद खान तीन, शिवांश व मो. हमज़ा दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में यलो टीम ने 17.4 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन (अभय गौतम 33 नाबाद, हमज़ा हाशमी 21, फरहान खान 19, मो. अहमर दो, एबाद खान व तंज़ील खान एक-एक विकेट) बना लिये।
अभय गौतम को समाजसेवी आबिद अहमद ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।



