Latest

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी ने की बैठकआ

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के सम्बंध में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिसको जो भी दायित्व दिए गए है, उसको पूरी तन्मयता, निष्ठा एवं ईमानदारी से सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करते हुए उसका पालन सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा चेक पोस्टों पर कड़ी चेकिंग किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुण्डा एक्ट तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शस्त्रों को जमा कराने तथा अवैध असलहों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों के सम्बंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एस0पी0 सिटी दिनेश सिंह, एस0पी0 गंगापार अभिषेक अग्रवाल तथा यमुनापार सौरभ दीक्षित सहित सभी उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button