Latest

जमुनापार मे समाजवादी पार्टी का लहराया परचम ९ मे ६ सीटों पर सपा का कबज़ा

(अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के जमुनापार मे झूम के दौड़ी साईकिल। कौंधयारा सीट पर निर्विरोध जीत हासिल करने के साथ चाका करछना जसरा,उरुवा और कोराँव मे समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशीयों को भाजपा को पटखनी देते हुए जीत का सेहरा बँधा।चाका ब्लाक से अनिल सिंह पटेल,करछना से सरोज द्वबे, जसरा से पप्पू सिंह,कोराँव से मुकेश कोल तथा उरुवा से आरती गौतम ने अपने निकट्तम प्रतिद्वंद्वी भाजपा को हरा कर आप्रतियाश्चित जीत दर्ज की।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार जमुनापार मे एक बार फिर कुँवर रेवती रमण की भूमिका का डंका बजा।चाका ब्लाक से अनिल कुमार पटेल को मिली जीत मे मुस्लिम बीडीसी सदस्यों का भरपूर समर्थन मिला।पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मो०इसराइल व अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक सहित तमाम सपा नेताओं के अथक प्रयास जमुनापार मे ६ सीटों पर सपा का परचम लहराया।अस्करी ने बताया की नामांकन के बाद से शासन प्रशासन व भाजपा के लोग बीडीसी सदस्यों पर भाजपा के पक्ष मे दबाव बनाने के साथ तरहा तरहा के हथकण्डे अपना रहे थे।वहीं चाका ब्लाक के पालपुर बगीया से बीडीसी सदस्य रिज़वान,बीडीसी सदस्य रहमान बोंगी व भढरा से बीडीसी सदस्य गुड्डू को भाजपा के लोग वोट डालने के उपरान्त गाड़ी मे जबरन उठा ले गए।सपा नेताओं व पुलिस के भारी दबाव के बाद रिज़वान को तो छोड़ दिया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक रहमान व गुड्डू को भाजपाई गुण्डों के संरक्षण से आज़ादी नहीं मिली।जमुनापार की छैः सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों की मिली जीत पर ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,महासचिव रवीन्द्र यादव रवि करछना विधान सभा अध्यक्ष सलील अहमद,चाका ब्लाक चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पटेल,राजेश्वर पाण्डेय,शीतला प्रसाद पाण्डेय,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ अल्पसंख्यक सभा ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल,मशहद अली खाँ,वज़ीर खाँ सै०मो०अस्करी मो०अज़हर, डॉ आफताब आलम,देवी सिंह पटेल,देव बोस,शिव यादव,विक्रम पटेल मयंक यादव जोन्टी रमाकान्त पटेल मो०इमरान प्रधान मोजिज़ अब्बास उर्फ लखते प्रधान,पंकज प्रताप सिंह राजकुमार यादव,राजेश यादव,राकेश वर्मा,अजय यादव,सिलवंत यादव,संजय विश्वकर्मा,महेन्द्र निषाद,मोईन हबीबी,दीनेश यादव,इसरार अन्जुम,सद्दाम अन्सारी आदि नेताओं ने जमुनापार मे छैः सीटों पर समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुखों को मिली जीत पर कुँवर रेवती रमण,कुँवर उज्जवल रमण सिंह के कारण भारी जीत हासिल करने पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button