Latest

घंट घड़ियाल एवं राजसी वैभव के साथ निकलेगी प्रतीकात्मक भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 12 जुलाई को

शंख के उद्घोष के साथ रथ यात्रा का होगा शुभारंभ भक्तगण ऑनलाइन भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का दर्शन प्राप्त कर सकेंगे

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि 12 जुलाई को सत्तीचौरा स्थित विद्या गौरी वाटिका के प्रांगण में समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता के नेतृत्व में समिति के 31 सदस्यों की टीम के द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए पूरे राजसी वैभव एवं घंटे घड़ियाल के साथ भगवान जगन्नाथ जी की प्रतीकात्मक रथ यात्रा निकाली जाएगी जो कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सिर्फ मंदिर प्रांगण के अंदर ही भगवान जगन्नाथ जी का रथ चारों दिशाओं में घुमा कर परंपरा को निभाते हुए यात्रा को विश्राम दिया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों को रथ यात्रा का दर्शन सुलभ कराने हेतु आनलाइन सुविधाएं समिति के द्वारा प्रदान की जाएगी जिससे कि प्रयागराज के सभी भक्तगण भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का दर्शन लाभ प्राप्त कर सके।
यात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता एवं रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद के द्वारा 108 दीपमाला की महाआरती एवं शंख का उद्घोष करके की जाएगी।

Related Articles

Back to top button