देसी स्टार समर सिंह का अगला विस्फ़ोट “जब जब पियवा रोवाई हो”, कल सुबह होगा रिलीज, पोस्टर हुआ वायरल

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देसी स्टार समर सिंह की फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। उनके नए गानों का इंतजार लोग करते रहते हैं। तो उनके फैन्स के लिए एक खुशखबरी है और वह यह कि समर सिंह का अगला विस्फोट गाना कल सुबह रिलीज होने जा रहा है। इस गाने का नाम है “जब जब पियवा रोवाई हो”। यह दर्द भरा गाना कल 14 जुलाई को समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। पोस्टर में समर सिंह एक लड़की को बांहों में लिए हुए हैं जबकि उनके सर पर पट्टी बंधी हुई है अब उनका सर कैसे फटा है। इसके लिए तो आपको कल का इंतजार करना होगा जब गाना रिलीज होगा। समर सिंह ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल अकाउंट से यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है “एकदम सबेरे सुने के मिली, अगला बिस्फोट जब जब पियवा रोवाई हो।” सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने के पोस्टर को खूब लाइक शेयर कर रहे हैं और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
समर सिंह की आवाज में इस गीत को लिखा है यादव राज ने, संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। निर्देशक गोल्डी जयसवाल, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। मैनेजर अफजल शाह, प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद हैं। तो तय्यार हो जाइए कल सुबह समर सिंह के एक बड़े ब्लास्ट के लिए।


