पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ शहर के कई जगहों पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर कांग्रेसियों ने अलोपी बाग पेट्रोल टंकी पर हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों से जुड़ने की अपील की गई है लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेसियों ने अब धरना प्रदर्शन के बाद दूसरा तरीका अपनाया है अब कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने की कोशिश की है और यह कहा है कि इस हस्ताक्षर अभियान से आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा लोगों से यह भी कहा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर पेट्रोल डीजल के दामों को कम करने के लिए सरकार से मांग भी की जाए। आज शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन सुभाष चौराहा पर बड़े हुये पेट्रोल एवं डीजल के दामो के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सारिक शुक्ला ,प्रदीप दूबे,रितेश राना,श्रीश चंद्र दुबे,गोलू पासी,अंकित उपाध्याय,नागेन्द्र मिश्रा,आदि लोग थे।वही कांग्रेसियों ने मानसरोवर चौराहे पर महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत बड़े हुए पेट्रोल व डीजल पर चर्चा हुई और तमाम उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षर किया जिसमें महिलाएं भी मौजूद रहे सभी उपभोक्ताओं ने कहा मोदी जी ने हम लोगों को निचोड़ के भुखमरी की कगार पर ले जाएं। कांग्रेस नेता व प्रभारी इरशाद उल्ला ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जिसमें इशरत अली चांद, हिमांशु केसरवानी, लालबाबू साहू, अन्नू सिंह, राजू केसरवानी, कुमार कुत्यप साहू, अंकित सोनकर, मोहम्मद सलीम, राजकुमार पासी, आदि लोग मौजूद थे।



