Latest

भुइयांताली तीर्थ खैराबाद का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री को बधाई- बजरंग मुनि उदासीन

बजरंग मुनि उदासीन ने किया भूमि पूजन, पूजन कर मांगा भगवान से आशीष
तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ऑनलाइन 47.37 लाख की धनराशि जारी की

( अनुराग शुक्ला ) खैराबाद,सीतापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। छह सौ साल पुराने खैराबाद के भुइयांताली तीर्थ स्थल को संवारा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ऑनलाइन 47.37 लाख की धनराशि जारी की है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मुख्यमंत्री को इस पवित्र तीर्थ का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए बजट जारी करने पर धन्यवाद दिया है। ऐतिहासिक भुइयांताली तीर्थ खैराबाद कस्बे से सटा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित एक ऐसा पवित्र स्थान है। जहां पर इसी परिसर में एक ओर सिखों का गुरुद्वारा निर्मल कुटिया भी स्थित है। जहां गुरुनानक देव का जन्मदिन कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान का मेला पूरे जनपद में सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने वाला ऐतिहासिक मेला माना जाता है। कमाल सराय संगत के प्रबंधक बजरंग मुनि व सांसद राजेश वर्मा भी इस तीर्थ स्थल के विकास के लिए प्रयासरत हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, डॉ. गोदावरी मिश्रा, निरंकार गुप्ता, संदीप अवस्थी, बाबूराम जोशी सहित नगर क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीर्थ के पर्यटन, विकास व सुंदरीकरण के लिए धनराशि दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। नवरात्र में उमड़ते हैं श्रद्धालुभुइयांताली तीर्थ पर शारदीय व वासंतिक नवरात्र, श्रावण मास आदि में यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। विशेष आयोजन नवरात्रि के आयोजन देवी जागरण आदि कार्यक्रम होते रहते हैं। कई जिलों के श्रद्धालु आकर पवित्र भुइयांताल में स्नान कर मां पूर्वी देवी के दर्शन कर मन्नते मांगते हैं। इसी स्थान पर तीन दिवसीय चराइन मेला का भी आयोजित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button