Latest

अष्टभुजा मन्दिर के नीचे तालाब में 25 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव,हत्या की आशंका

(सुमित पांडे ) विन्ध्याचल,मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार) । स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अष्टभुजा चौकी से महज 100 मीटर दूर रोपवे के पास स्थित तालाब में सुनील बिंद पुत्र हिन्छलाल बिंद उम्र लगभग 25 वर्ष का शव दिखाई दिया । ग्रामीणों की सूचना पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी विंध्याचल कोतवाल एवं डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची । स्थानीय मछुआरों पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । मृतक के सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे । मृतक के पास एक एंड्रॉयड फोन जिगना मेडिकल लिखा हुआ दवा की पर्ची लाल रंग का गमछा व 371 नगद एवं एक गुच्छे में लगी चाबी भी प्राप्त हुई । मृतक ने नीले रंग का शर्ट एवं सफेद रंग का जींस पहना हुआ था । हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया एवं तालाब के पास काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी । घटनास्थल पर पुलिसअधीक्षक अजयकुमार सिंह , अपर पुलिसअधीक्षक नगर संजय वर्मा , क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय , कोतवाल शैलेश राय अष्टभुजा चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया ग्राम प्रधान भरत लाल निषाद पूर्व प्रधान विजय बिंद एवं डाकस्वायर की टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल की पोखरे के आसपास से लेकर इलाहाबाद हाईवे मार्ग तक कुत्ता जाकर रुक गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गई ।

Related Articles

Back to top button