Latest

हंडिया में खड़े ट्रेलर में कार भिड़ी कार सवार तीन लोगों की हुई मौत

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुबह प्रयागराज में जीटी रोड पर बेहद भीषण हादसा हो गया। हंडिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह खड़े ट्रेलर में एक कार भिड़ गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शहर के खुल्दाबाद इलाके में रहने वाले दो सगे भाई और एक उनकी बेटी है। खबर मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने कार से तीनों लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। तीन लोग घायल भी हैं। पुलिस से खबर पाकर पीड़ित परिवार के लोग दोपहर में अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि दुखद खबर पाकर खुल्दाबाद से परिवार के लोग हंडिया में निजी अस्पताल पहुंच गए। पता चला कि यह परिवार खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला का रहने वाला था। मृतकों में 48 वर्षीय संजीव कुमार द्विवेदी, उनके भाई 45 साल के अजय कुमार और उनकी भतीजी 24 साल की वैशाली मिश्रा पत्नी मंजेश मिश्रा है। इसके अलावा संजीव का भतीजा श्रीकुमार, मृतक वैशाली की दो साल की बेटी समेत तीन लोग हैं। ये सभी लोग वाराणसी से कार में लौट रहे थे तभी यह अनहोनी हो गई।

Related Articles

Back to top button