Latest
आतंकी कनेक्शन की चर्चा से पुलिस सतर्क नैनी जेल में भी सख्त की गई सुरक्षा व्यवस्था
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों का प्रयागराज से भी कनेक्शन है इसकी चर्चा से पुलिस सतर्क हो गई है। पूरे जिले में बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर स्थानीय पुलिस के साथ साथ एलआईयू सहित अन्य गुप्तचर एजेंसियां नजर रख रही है। आतंकी कनेक्शन की खबर को लेकर केंद्रीय कारागार नैनी में भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। गौरतलब है कि नैनी जेल में कई आतंकवादी बन्द हैं। जेल में आने जाने वाले लोगों को सतर्क नजर रखी जा रही है। सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है।



