मखदूम हजरत सैयदना शाहतकीउददीन साहब की लगभग 800 वर्ष पुरानी दरगाह पर सालाना उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जनपद के झुंसी क्षेत्र में स्थित मखदूम हजरत सैयदना शाहतकीउददीन साहब की लगभग 800 वर्ष पुरानी दरगाह पर सालाना उर्स के मौके पर हजारों की संख्या में अनेकों समुदायों के श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।
इस मौके पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सैयद मिन्हाजुददीन एडवोकेट की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक तौर पर प्रदेश में मौजूदा सरकार के दौर में हो रहे।अत्याचार बे अमनी,आम आदमी की बदहाली से निजात पाने और इन मुश्किलों के लिए जिम्मेदार वर्तमान सरकार से निजात पाने और 2022 में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी ।
इस मौके पर सर्व श्री एजाज काजमी, डॉ सैयद मनाजिर हुसैन, सैयद मशीहुददीन एडवोकेट, सैयद मेराज अहमद, मौलाना व मुफ्ती कलामुददीन साहब, सैयद मोहि उददीन उर्फ जिलानी, सैयद फकीर अख्तर, सरफराज काजमी एडवोकेट आदि हजारों की संख्या में लोग दुआ मे शामिल हुए ।


