Latest

उपभोक्ताओं की सेवा में ही सुकून: शाखा प्रबंधक

( अभिषेक मिश्रा )
मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बैंक की किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण एवम उपभोक्ताओं की समस्या दूर कर खुशी देने में सुकून मिलता है। उक्त विचार मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अजय विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।
दरअसल, उक्त प्रबंधक ने बैंक परिसर के कर्मचारियों के साथ एक बैठक में निर्देशित करते हुए कहा की उपभोक्ताओं की समस्या निस्तारित करने में ही सुकून है। क्योंकि परिसर में भीड़ से कोरोना संक्रमण का भी भय लगा रहता है। इस लिए प्रत्येक उपभोक्ताओं के कार्य तत्काल किए जाएं। ताकि परिसर भीड़ मुक्त हो सके। उन्होंने आगे कहा कि लेन देन सहित किसी भी समस्या को गम्भीरता से लेते हुए कर्मचारी त्वरित निस्तारण का प्रयास करें। बैंक कार्य मे लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उक्त प्रबंधक की कार्यशैली को लेकर उपभोक्ता शिव मूरत, अभिनव शुक्ला, रणजीत केशरी, मीणा देवी, कौशिल्या दूबे सहित तमाम उपभोक्ता ने खुशी जाहिर किया है।

Related Articles

Back to top button