Latest

वारन्टी व शान्तिभंग के आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायालय

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माण्डा पुलिस ने आज थाना क्षेत्र से अलग अलग मामले कुल चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधीक कार्यवाही पूरा करते हुए न्यायालय भेजा।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक माण्डा अवन कुमार के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस द्वारा आज दो वारन्टी तथा शान्तिभंग में नामजद दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। निर्देश के अनुपालन में थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह अन्य पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में थे । तभी माण्डा ख़ास के दो वारन्टी को क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हाथ लगी । आज ही थाना माण्डा के एसआई जितेंन्द्र सिंह यादव कास्टेबल हरेराम राय द्वारा आपसी रंजिश को लेकर विवाद करने के मामले में सुशान्त व प्रशांत निवासी माण्डा ख़ास प्रयागराज को अन्तगर्त धारा 151/107/116/सीआरपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button