डेढ़ किलो सोने के साथ पांच युवक गिरफ्तार
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुरामुफ्ती पुलिस ने रविवार की शाम पाँच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग डेढ़ किलो सोना बरामद किया। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच मैं जुट गई है।
प्रभारी निरीक्षक पुरामुफ्ती आशुतोष तिवारी उप निरीक्षकों रविशंकर और सुनील कुमार यादव आदि के साथ मनौरी एयर फोर्स गेट के पास से पांच लोगों को पकड़ा। पांचो वाराणसी के नंबर वाले एक वाहन में मौजूद थे। तलाशी में उनके पास एक किलो 515 ग्राम सोना बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के नाम तिलक सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी चक बादशाहपुर थाना चरवा जनपद कौशांबी, सूरज वर्मा पुत्र विजय राम वर्मा निवासी बिहका उर्फ पुरामुफ्ती जीटी रोड, धीरेंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय सुधई पाल निवासी सैयद सरावा थाना चरवा कौशांबी, विमलेश कुमार पुत्र संगम लाल निवासी सैयद सरावां और रामधन पुत्र स्वर्गीय राम सहाय निवासी हैदरगंज थाना पुरामुफ्ती हैं।



