मौत को दावत दे रहा है लटकता खंबा

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज के सबसे पुरानी सड़क जिसे शेरशाह सूरी द्वारा बनवाया गया और उसके बाद उसका नाम पुरानी जीटी रोड के नाम से विख्यात इस सड़क के मध्य में बताशा मंडी क्षेत्र के पास आए दिन कोई न कोई संचार निगम का कर्मचारी आता है।सड़क किनारे गड्ढे खोदकर अपना कार्य कर के चला जाता है । जिसके चलते गड्ढों के पास के खंबे गिरने के कगार पर आ गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 2 महीने से शासन प्रशासन और पुलिस के माध्यम से सूचनाएं देते रहे । परंतु अभी तक कोई भी विभाग इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं । रोड किनारे लटक रहा खंबा किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है । आए दिन के इंटरनेट कनेक्शन वाले और केबल ऑपरेटर इस खंभे मैं तार बांध दिया है । जिससे आए दिन पैदल चलने वाले राहगीरों को आने जाने में काफी असुविधा हो रही है । स्थानीय नागरिकों ने समाचार के माध्यम से प्रशासन को सूचना देते हुए कहा अतिशिघ्र खंबे को ठीक ना कराया गया तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
किसी अप्रिय घटना को दावत दे रहा यह खंभा बताशा मंडी ग्रांड जीटी रोड पर लटकता हुआ हर महीने 2 महीने में कहीं bsnl की केवल इंटरनेट की केबल लगाने के लिए खंभे के नीचे खुदाई होती है कर्मचारी अपना काम कर चलते बनते हैं, खंभे की पोजीशन दिन प्रति दिन नीचे की ओर गिरने के कगार पर आज खुदाई के दौरान यह स्थिति।



