13 खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले मैं तैनात रहे 13 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है। सभी को अपने समकक्ष को चार्ज देकर जिले से कार्यमुक्त होने को कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जिन खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें धनूपुर के अनिल कुमार सिंह, प्रतापपुर के रामचंद्र, सैदाबाद के राममूर्ति यादव, मऊआइमा की किरण पांडे, बहरिया के हरिश्चंद्र गिरी, शंकरगढ़ की प्रीति सिंह, जसरा के वेद प्रकाश यादव, चाका के संतोष कुमार यादव, कौड़िहार के शिव कुमार यादव, कोरांव के सीताराम यादव, नगर क्षेत्र की ज्योति शुक्ला और सुमन केसरवानी तथा मुख्यालय के अर्जुन सिंह का नाम शामिल है। स्थानांतरित किए गए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का चार्ज दूसरे खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त सौंपा गया है।



