Latest

नारी: ये तुमने क्या से क्या बना दिया

(अनुराग दर्शन डॉट कॉम )

ये तुमने क्या से क्या बना दिया
मुझको न जाने किन किन नामो से सजा दिया
कभी देवी, कभी रानी , कभी अपनी जान बता दिया

मुझे मुझमे ही ही रहने दो , अपनी पहचान कहने दो
मैं नारी हूँ ,नारी ही रहने दो , मुझे मत पूजो मुझे इंसान रहने दो

मैं जानती हूं कि पूजे जाने पर मेरी पहचान न रह जायेगी
क्या नारी ही बार बार अपना सतीत्व बताएगी।

ममतत्व ,प्रेम की प्रतिमूर्ति हूँ
फिर भी प्रेम के इज़हार की पहल नही करती हूँ
शायद पुरुषत्व से डरती हूँ।

मुझे मुझमे ही रहने दो , अपनी पहचान कहने दो
मैं नारी हूँ , मुझे नारी ही रहने दो, मुझे मत पूजो मुझे इंसान रहने दो

नही चाहिए मुझे कोई विशेषता का विशेषण
चाहे न दो मुझे कोई आरक्षण
अस्तित्व मेरा है पहचान तेरी
हर मानव में है जान मेरी
मुझे बराबरी का दर्जा दो , जिसमे न तुम्हारा कोई हर्जा हो

मुझे मुझमे ही रहने दो, अपनी पहचान कहने दो
मैं नारी हूं नारी ही रहने दो, मुझे मत पूजो इंसान रहने दो।।

“यश शर्मा”
(अनुराग दर्शन समाचार )

Related Articles

Back to top button