Latest
गोवर्धन आश्रम में शंकराचार्य अधोक्षजानंद जी महाराज के यहाँ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

( अनुराग शुक्ला )गोवर्धन (अनुराग दर्शन समाचार )। आज गोवर्धन आश्रम में शंकराचार्य अधोक्षजानंद जी महाराज के यहाँ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा परिवार सहित गोवर्धन आश्रम पहुँचकर गुरु पूजन किया ।
पावन अवसर पर श्रीआद्य शंकराचार्य की चरणपादुका का पूजन किया पुरी पीठ के ब्राह्मलीन शंकराचार्य स्वामी श्री निरंजनदेवतीर्थ की तस्वीर में माल्यार्पण किया । तत्पश्चात वर्तमान शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देव तीर्थ जी महाराज का पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया बंगाल भूटान से आये भक्तों ने भी गुरु पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान साधु संत महात्मा मौजूद थे



