Latest

रोटी के लिए छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने समझा बुझाकर शान्त कराया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार रात रोटी खरीदने को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। पहले रोटी लेने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनट में मारपीट तक पहुंच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। छात्रों के बीच मारपीट को लेकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा।
कर्नलगंज के पनीर चौराहे पर कुछ परिवार रोटी बनाकर बेचते हैं। शनिवार रात कुछ छात्र रोटी खरीद रहे थे, तभी छात्रों का एक दूसरा ग्रुप आ गया। उन्होंने पहले रोटी देने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। छात्रों ने फोन करके अपने साथियों को भी बुला लिया, इससे हंगामा और बढ़ गया। अचानक छात्रों के पहुंचने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर छात्र फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया।

Related Articles

Back to top button