Latest

फिल्म आक्रोश के फाइट सीक्वेंस के शूटिंग के दौरान घायल हुए भोजपुरी सुपर स्टार विराज भट्ट

( अनुराग शुक्ला )लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। लखनऊ में जय सलोनी मूवी के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म आक्रोश की शूटिंग विभिन्न लोकेशन पर जोरों से चल रही थी। इसी बीच एक बुरी घटना घट गई। फाइट सीक्वेंस शूटिंग के दौरान फिल्म के नायक सुपरस्टार विराज भट्ट को चोट लग गई जिसके कारण शूटिंग को रोक दिया गया। फिल्म की शूटिंग लगभग 70% पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्माता अनिल वर्मा जी ने बताया कि जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और फिल्म को कंप्लीट करेंगे वहीं फिल्म के निर्देशक संदीप सिंह ने बताया कि यह एक सामाजिक और साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्म है।
इस फिल्म के लेखक आर के यादव व संजय महतो हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार विराज भट्, आर के यादव ,संजय पांडे ,रूपा मिश्रा ,मनोज टाइगर ,वृद्धि तिवारी , सुरेंद्र प्रताप सिंह, मतीन खान, रुचिका प्रजापति, आकाश श्रीवास्तव, बिनीता सिंह और आयुषी एवं संजय वर्मा सहित अन्य स्थानीय कलाकार हैं।वहीं फ़िल्म के डी.ओ.पी मनोज राजभर,संगीतकार मुन्ना दुबे,नृत्य अरुण राज प्रचारक अरविंद मौर्य हैं। फिल्म आक्रोश के माध्यम से निर्माता अनिल वर्मा संदेश देना चाहते हैं कि हमारा चुनाव एक ऐसे नेता का होना चाहिए।जो समाज को एक सूत्र में बांध के रख सके।जो गरीब और अमीर में भेदभाव ना करें और ना ही अपने स्वार्थ के लिए बल्कि सामाजिक हितों और समाज के लिए कार्य करें।

Related Articles

Back to top button