FEATURED

मंत्री नन्दी ने विधायकों के घर जाकर की मुलाकात

विधानसभा क्षेत्रों में औद्योगिक विकास कार्यों पर चर्चा की

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों के घर जाकर शिष्टाचार भेंट की। विधायक गण के साथ ही परिजनों से मुलाकात कर बातचीत की। वहीं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री नन्दी सबसे पहले फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल के अंदावा चौराहा स्थित आवास पर पहुंचे। जहां विधायक प्रवीण पटेल के साथ ही परिवार के सदस्यों ने मंत्री नन्दी का स्वागत किया। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य भी विधायक प्रवीण पटेल के आवास पर पहुंच गए। मंत्री नन्दी ने विधायक फाफामऊ से भी बातचीत करते हुए विधानसभा क्षेत्रों में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की निगरानी करने एवं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाए जाने पर चर्चा की। मंत्री नन्दी ने कोरांव विधायक राजमणि कोल के नैनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। कोरांव विधानसभा क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। कोरांव विधायक से मिलने के बाद मंत्री नन्दी शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई जी के आवास पर पहुंचे। जहां विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई के साथ रिटायर्ड प्रोफेसर श्रीमती रंजना बाजपेई व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री नंदी बारा विधायक वाचस्पति के प्रीतम नगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां मंत्री नन्दी ने विधायक के साथ ही परिजनों से आत्मीय भेंट वार्ता की।

Related Articles

Back to top button