कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से शनिवार एवं रविवार को बाजार खोलने की माँग
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पत्र में कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गोयल ने कहाकि आपके नेतृत्व में जिस सफलता से कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पाया गया है उसकी प्रशंसा अभी हाल में ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वाराणसी में की गई। आपके कार्य कुशलता को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है। जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश में कोरोना काबू में है और 53 से अधिक जिले इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और शेष जनपद में भी कोरोना संक्रमित की संख्या एक अक्षर में है। पत्र के माध्यम से उप मुख्यमंत्री से व्यापारीयों दवारा मांग की गई कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रदेश में शनिवार एवं रविवार के लॉक डाउन को हटा दिया जाए। शनिवार एवं रविवार को बाजार बन्द होने का सबसे ज्यादा फायदा ई-कॉमर्स कंपनियों को हो रहा है। चूँकि शनिवार एवं रविवार को सरकारी एवं बहुत से निजी कार्यालयों में छुट्टी होती है और इन दोनों दिन बाजार बन्दी के कारण जनता ई-कॉमर्स पर खरीदारी करती है, यह इस बात से भी साबित होता है कि ई-कॉमर्स का व्यापार इस महामारी के दौरान में 7% से बढ़कर 28% हो गया है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो ई-कॉमर्स कंपनियों से पर्तिस्पर्धा में पिछड़ रहा प्रदेश का परंपरागत व्यापार मृतप्राय हो जाएगा।
शनिवार एवं रविवार की बन्दी के कारण रेस्टोरेंट एवं स्ट्रीट फ़ूड वेंडर का व्यापार भी बहुत प्रभावित हो रहा है। सामान्यतः छुट्टी के दिनों में लोग परिवार के साथ बाहर निकलते हैं और अपनी खर्च करने की छमता के अनुरूप रेस्टोरेंट एवं स्ट्रीट फ़ूड वेंडर के यहाँ खाद्य वस्तु का लुत्फ़ लेते हैं।




