तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री जी से मुलाकात करके तीर्थ पुरोहितों एवं तीर्थ यात्रियों से सम्बन्धित मांगों पर चर्चा की।
नाव का भाड़ा सुनिश्चित कर किला घाट पर प्रसाशनिक रेट बोर्ड लगाने की मांग
वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा करते हुए. मुक्तिदायनी मां गंगा में गिरने वाले गंदे (सिवरेज) पानी को रोकने हेतु सेना द्वारा प्रयागवाल तख्तों को जबरन हटाने व दौ सौ पचास तख्तों की स्वीकृति हेतु सेना के अधिकारियों से वर्ता। प्रसाशन द्वारा तीर्थ यात्रियों के सुरक्षा हेतु तीर्थ पुरोहितों को प्रसाशनिक पहचान पत्र जारी करने हेतु। संगम पर जल पुलिस चौकी की स्थापना की मांग व तीर्थ यात्रियों को किला से संगम तक जाने के लिए नाव का भाड़ा सुनिश्चित कर किला घाट पर प्रसाशनिक रेट बोर्ड लगाने की मांग की है। उक्त मांगों पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का अस्वाशन देते हुए जल्द से जल्द इन मांगों पर गम्भीरता से विचार करके कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है । उक्त अवसर पर वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य. महामंत्री चन्दन तिवारी. कोषाध्यक्ष बलराम शर्मा. मंत्री विजय भारद्वाज राज पान्डेय छोटू. राकेश शर्मा.आदि उपस्थित रहे। उक्त समस्त जानकारी वाहिनी के मिडिया प्रभारी अनंत पान्डेय (डम्पी ) ने दी।




