Latest

अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर सेवानिवृत्त शिक्षक ने की आत्महत्या

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली परिजनों के मुताबिक शिक्षक ने बीमारी के चलते आत्मघाती कदम उठाया । पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

परिजनों के मुताबिक बीमारी के चलते उठाया आत्मघाती कदम

टीपी नगर मोहल्ले में पारस ग्रीन अपार्टमेंट है। इसी अपार्टमेंट में सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम भारतीय (64) अपने परिवार के साथ रहते थे। घरवालों के मुताबिक राधेश्याम कुछ समय से सीने में जलन आदि बीमारियों से पीड़ित चल रहे थे। बीमारी के कारण वह अवसाद की स्थिति में आ गए थे। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे राधेश्‍याम फ्लैट की बालकनी पर पहुंचे और अचानक नीचे कूद गये। उनके कूदते ही अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोग भागकर मौके पर पहुंचे और राधेश्याम को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने की कारण शिक्षक को गंभीर चोट आई थी। घटना की जानकारी पाकर धूमनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button