Latest

पीडीए के नये वीसी ने पदभार संभाला

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नये वीसी अरविंद कुमार चौहान (आईएएस) ने पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद वीसी ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। बैठक के बाद उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं एवं जनसामान्य के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर करने का निर्देश दिया। मुख्य रूप से जनसुनवाई पोर्टल, जनहित पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रकरणों का समय के भीतर निस्तारण किया जाय। शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आदि पर विशेष ध्यान दिया जाय। नैनी के अरैल क्षेत्र में प्राधिकरण द्वारा
प्रस्तावित नवीन टाउनशिप परियोजना को मूर्त रूप प्रदान करने तथा अनधिकृत विकास व
निर्माणों पर अंकुश लगाने का निर्देश वीसी द्वारा मातहत अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया गया। नये वीसी ने भू माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button