Latest

सोरांव में दंपत्ति की हत्या, सनसनी, हत्यारों ने दुधमुहे को बख्शा

(आशीष मिश्रा) सोरांव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोरांव थाना क्षेत्र के मनी का पूरा गांव में मंगलवार की रात बारामद में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर बदमाश फरार हो गये। वहीं हत्यारों ने चारपाई पर मां के बगल सो रहे मासूम को जिंदा छोड़ दिया।

जमीनी विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच में जुटी पुलिस

अगले दिन सुबह होने पर बच्चे की चीख-पुकार सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रक्तरंजित पड़ी दोनों की लाश देख कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर एसपी गंगापार व सीओ सोरांव कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गये। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनी का पूरा गांव निवासी देवनारायण पुत्र त्रिवेणी प्रसाद की करीब 6 वर्ष पूर्व नवाबगंज के होशियाना गांव में शादी हुई थी। देवनारायण जन सेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जानकारी के मुताबिक बुधवार को जन सेवा केंद्र का उद्घाटन होना था। मंगलवार की रात को ही बदमाशों ने घर के बरामदे में सो रहे देवनारायण 30 पुत्र त्रिवेणी प्रसाद व रंजना पटेल 28 वर्षीया पत्नी देव नारायण पर धारदार हथियार हमला बोल उनकी नृशंस हत्या कर दिया। जबकि हत्यारों ने रंजना के साथ बगल में सो रहे उसके 9 माह के बेटे दिव्यांश को जिंदा छोड़ दिया। अगले दिन सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुन भतीजी साक्षी घर पहुंची तो बरामदे में खून से लथपथ दोनों शवों को देख चीख पड़ी। चीख-पुकार सुन घर के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल का नजारा देख कोहराम मच गया। वहीं चीख-पुकार सुन आस-पास के लोख भारी संख्या में जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी सोरांव पुलिस को दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सोरांव सुनील कुमार सिंह व सीओ सोरांव अमिता सिंह मौके पर पहुंच गईं। सीओ अमिता सिंह ने मामले की जानकारी एसपी गंगापार धवल जायसवाल को दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी गंगापार धवल जायसवाल, डॉग स्क्वाॅयड टीम व फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया है। घटना से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। दुधमुहे बच्चे को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मृतक के भाई हरगोविंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस के हाथ जांच पड़ताल के बाद भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस घटना की वजह जमीनी विवाद को प्रमुख बिंदु मानकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना से दुःखी परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

*दुधमुहे बच्चे के सिर से छिना मां-बाप का साया*

सोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोरांव के मनी का पूरा गांव में देवनारायण व रंजना की हत्या कर दिये जाने के बाद उसके बेटे दिव्यांश के सिर से मां-बाप का साया छिन गया। जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बात चर्चा में रही।

Related Articles

Back to top button