बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रतिदिन करें योग
किन्नर अखाड़ा, ओम नमः शिवाय, अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् सहित अन्य लोगों ने किया योग
योग के दौरान सोशल डिस्टेसिंग , मास्क व सेनेटराइज का किया गया प्रयोग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) | कई संस्थाओं की ओर से विश्व योग दिवस सोमवार की सुबह सात बजे धूमधाम से मनाया गया। सभी ने लोगों से आह्वान किया कि स्वस्थ्य रहने के लिये सभी लोग परिवार सहित प्रतिदिन योग करें। योग के दौरान सभी लोगों ने मास्क, सेनेटराइज और डिस्टेसिंग पर जोर दिया।
किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा)ने शिष्यों सहित बैरहना स्थित आवास पर योग किया। उन्होंने कहा कि योग भारत से शुरू हुआ है। इसका आधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की पहल पर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।
कहा कि प्रत्येक व्यक्ति परिवार सहित प्रतिदिन योग करें तो वह स्वस्थ्य और प्रसन्नचित्त रहेगा, उसको कभी भी किसी डाक्टर की जरूरत नही पडेगी। महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने शिष्यों के साथ पौना घण्टा तक योग किया।
योग करने वालों में महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि की शिष्य शोभा, परी, रानी,मनीषा,शिवानी, विनीता, आशा,प्रमिला,शेरू सहित अन्य लोग थे।
ओम नमः शिवाय संस्था प्रयागराज की ओर से ईसीसी के पीछे गऊघाट पर योग किया गया। पूज्य गुरुदेव ने बताया कि जीवन जीने और प्रतिदिन कुछ न कुछ सीखा जाता है।
सभी लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे तभी वह स्वस्थ्य रहेगे। गुरुदेव ने कहा कि प्रतिदिन योग करने से जहा लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य रहेगे वही कोरोना जैसी महामारी से वह अपना बचाव भी कर सकेगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या आश्रम में भी योग का आयोजन किया गया
जिसमें बडी संख्या में लोग सोशल डिस्टेसिंग करते हुए शामिल हुए और योग किया। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् की ओर से देश के अलग-अलग शहरों में संत-महात्माओ ने योग किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि योग दिवस के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए संत-महात्माओ और आचार्यगण ने योग किया।
उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ शिक्षाविद डा आर पी वर्मा
ने बताया कि केवलपत्ती- रामआसरे डिग्री कालेज बंथरा मे शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने योग किया। इस दौरान सभी लोगों ने शपथ लिया कि वह लोग स्वस्थ्य रहने के लिये परिवार सहित प्रतिदिन योग करेंगे। पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डा वर्मा ने बताया कि योग की कालेज में कक्षाएं संचालित होती है जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलता है। इस दौरान शिक्षाविद डा रेखा वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
सिने स्टार , फैशन डिजाइनर और वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर मनु पुरवार ने परिवार एवं आसपास के लोगों के साथ माधवकुंज अपार्टमेन्ट कटरा में योग किया। सनातन एकता मिशन प्रयागराज
की ओर से केन्द्रीय कार्यालय कमला नेहरू रोड पर योग
कार्यक्रम हुआ। इसमे अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक, महासचिव बिपुलेश त्रिपाठी, देवराज पाठक सहित संस्था के अन्य लोग शामिल हुए। महामण्डलेश्वर स्वामी सरयूदास त्यागी महराज बीकानेर ने भी विश्व योग दिवस पर योग किया। उन्होंने कहा कि सनातन काल से भारतीय ऋषि-मुनियों ने योग शुरू किया था जो आज भी लोग स्वस्थ्य रहने के लिये प्रतिदिन सुबह-शाम परिवार के साथ करते है। इससे वह स्वस्थ्य रहते है। श्रीमीता बाबा आश्रम के महंत बजरंगमुनि उदासीन ने शिष्यों सहित योग किया।




