Latest

फर्जी रोस्टर मामला: सीनियर डीसीएम ने रोस्टर को किया जब्त

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेल प्रयागराज जोन में रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के मामले में गुरुवार को सीनियर डीसीएम ने रजिस्टर को जब्त कर लिया । जंक्शन स्तिथ सीआईटी लाइन दफ्तर में दिनभर टीटीई की ड्यूटी रोस्टर को खंगाला गया । वही रेलवे के बड़े अफसर सीसीएम एम एन ओझा को बचाने के लिए अधीनस्थो पर लगातार दबाव बना रहे हैं ।

जंक्शन पर दिनभर चली जांच, सीसीएम पर मेहरबान अफसर

दिन भर चली जांच

गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सीनियर डीसीएम अंशु पांडे और विपिन सिंह प्लेटफॉर्म नंबर 1 स्थित लाइन में पहुंचकर रोस्टर रजिस्टर को जब्त कर लिया । लाइन में काम कर रहे सीआईटी और टीटीई से कई बिंदुओ पर पूछताछ किया । देर शाम को सीनियर डीसीएम रोस्टर रजिस्टर को जब्त कर अपने साथ ले गए। गौरतलब है कि सीसीएम ओझा ने नियम विरुद्ध आदेश जारी कर सीनियर डीसीएम वन से लाइन का कार्य सीनियर डीसीएम टू को दे दिया । डीसीएम टू के आते ही रोस्टर में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने लगी। झांसी आगरा में भी हो रहा खेल एनसीआर के झांसी आगरा मंडल में भी रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर का खेल जारी है । ज्ञात हो कि प्रयागराज मंडल में फ्लूड लगाकर सचिन कनौजिया और राजीव रंजन ने कई टीटीई के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।
हालांकि शिकायत के बाद झांसी आगरा और कानपुर मंडल में जांच शुरू हो गई है। तीनों मंडलों से टीटीई से वसूल की रकम सीसीएम ओझा के पास पहुंचती थी । इसी कारण वरिष्ठ अफसर सीआईटी लाइन के गोरखधंधे पर आंख बंद कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते रहे ।

Related Articles

Back to top button