यह कोई कंक्रीट का मंदिर नहीं है यह मंदिर पत्थरों से बनाया जा रहा है-चंपत राय

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )आज विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से काशी प्रांत का पहला संत सम्मेलन संपन्न हुआ जिसकी आयोजन की जिम्मेदारी विश्व हिंदू परिषद को थी भव्य मंदिर निर्माण में आम हिंदू जनमानस की सहभागिता हो इसके लिए ट्रस्ट ने एक समर्पण अभियान 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक रखा है जो पूज्य संतों के आशीर्वाद से पूर्ण होना है सम्मेलन की शुरुआत भगवान श्री राम की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई दीप प्रज्वलन जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की कार्यक्रम के विषय में विहिप के केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह धन संग्रह नहीं समर्पण का कार्यक्रम है हिंदू समाज जो अपनी श्रद्धा एवं इच्छा से सहयोग करेगा वह सब स्वीकार्य हैं यह कार्यक्रम 5 लाख से अधिक गांव में 12 करोड़ हिंदू परिवारों में जाने का है इसमें पूज्य संतों के सहयोग एवं आशीर्वाद की आवश्यकता है राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के विषय में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह कोई कंक्रीट का मंदिर नहीं है यह मंदिर पत्थरों से बनाया जा रहा है बड़े से बड़े विशेषज्ञ कि राय से निर्माण किया जा रहा है यह भगवान का घर है कोई कम्युनिटी सेंटर नहीं इसलिए हमें किसी से कुछ मांगने आवश्यकता नहीं है भगवान के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज स्वयं देगा मंदिर निर्माण की प्रक्रिया 3 वर्षों में पूर्ण होगी यह मंदिर की एक एक ईट हिंदू समाज का मान बढ़ाएगी इस मंदिर के लिए लाखों लोगों ने आहुति दी है पूज्य संतों के मार्गदर्शन में अभी तक सारी लड़ाइयां लड़ी गई है अब जब भव्य मंदिर निर्माण की बेला आई है ऐसे समय में पूज्य संतों के कल्पना के आधार पर ही इस मंदिर का निर्माण होना है इसके उपरांत अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा की अखाड़ा परिषद की ओर से समाज में इस समर्पण के अभियान की अपील की जाएगी एवं भक्तों से इस अभियान में सहयोग के लिए कहा जाएगा, स्वामी जितेंद्रानंद जी, घनश्यामाचार्य जी, गोपाल जी महाराज, श्री धराचार्य जी, राम रतन दास जी फलारी बाबा, रामानुजाचार्य जी, लाल बाबा सुदामा कुटी, डॉ रामेश्वर दास जी, अवधेश जी, सुदर्शन जी चाणक्य पीठाधीश्वर, डॉ चंदेव मिश्र, कैलाशानंद, बटुक महाराज, योगी राज कुमार, चंद्रभूषणाचार्य, हरेंद्र पुरी गोस्वामी ने अपने अपने विचार में कहा कि वह सब अपना स्थान छोड़कर इस अभियान में समाज के बीच जाएंगे चंपत राय ने यह जानकारी दी कि 15 जनवरी 2021 को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उपराष्ट्रपति के पास इस अभियान में समर्पण के लिए जाएंगे अंत में अध्यक्षता कर रहे हैं जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी ने सभी को कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, शंकर देव त्रिपाठी, अजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, लालमणि तिवारी, सुशील राय, अमित पाठक, सत्येंद्र शुक्ला, महेंद्र मौर्य, शिवम द्विवेदी, विजय पांडे, अभिमन्यु साहि, दुर्गेश सिंह, कमला मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




