Latest

एसएमसी घूरपुर के छात्र रहे अव्वल

( विनय मिश्रा )इलाहाबाद (अनुराग दर्शन समाचार)। सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में एसएमसी स्कूल घूरपुर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराते हुए अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय का छात्र भंवर प्रताप सिंह ने अंग्रेजी में 94, मैथ्स में 96, भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 96, आई.पी. में 93 अंको के साथ विज्ञान वर्ग में 95.2 प्रतिशत हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग के ही कान्हा मालविया 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान वर्ग में शनि शर्मा 92.4 प्रतिशत और मनीषा पटेल 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में सम्मलित रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया और स्वाती शुक्ला ने 91.8 प्रतिशत हासिल कर चैथा स्थान प्राप्त किया।

कामर्स वर्ग में अमृता दिक्षित ने अंग्रेजी में 94, इकोनाॅमिक्स में 91, बिजिनेस स्टडीज्स में 96, एकाउण्ट में 93, फिजिकल एजुकेशन में 97 अंको के साथ वाणिज्य वर्ग में 94.2 प्रतिशत अंक और स्पर्श केशरवानी ने अंग्रेजी में 94, इकोनाॅमिक्स में 96, बिजिनेस स्टडीज्स में 96, एकाउण्ट में 92, फिजिकल एजुकेशन में 93 अंक लाकर 94.2 प्रतिशत अंक के साथ सम्मिलित रूप से प्रथम स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य वर्ग में ही अजीत कुमार तिवारी ने 93.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। कामर्स वर्ग में आर्यमान सिंह 86.8 प्रतिशत अंको के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय की अध्यक्ष मीता अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य आशीष रंजन ने विद्यालय की तरफ से छात्र-छात्राओं एवं समस्त अध्यापकों को बधाई दी एवं आने वाले वर्ष में और अच्छे परिणाम की उम्मीद की।

Related Articles

Back to top button