खेसारी लाल यादव व महेश आचार्य का चलेगा साउथ में जादू

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अपने अभिनय और अपनी कॉमेडी से दर्शको को हंसाने वाले भोजपुरिया दर्शको के चहेते कलाकार महेश आचार्य के अभिनय का जलवा अब भोजपुरी के साथ अब साउथ में भी चलेगा ऐसा इसलिए कि आज कल महेश आचार्य ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ साउथ की फ़िल्म की शूटिंग में हैदराबाद में ब्यस्त है।बता दे कि महंकाली मूवीज के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म का अभी नाम अनाउंस नही किया गया है सुर्खियों से पता चल रहा है ये फ़िल्म हाई बजट क़ि फ़िल्म है जिसे भोजपुरी और तेलुगु में डब किया जायेगा। हालांकि ये फ़िल्म खेसारी लाल यादव और महेश आचार्य की पहली फ़िल्म है जो भोजपुरी के साथ तेलुगु में भी डब होगी जिसे तेलुगु के दर्शक भी देखेंगे। इस फ़िल्म को लेकर महेश आचार्य ने बताया कि बहुत प्यारी फ़िल्म है जिसकी कहानी बहुत बेहतरीन जो साउथ पैटर्न में क्राइम,सस्पेंस और रोमांस पर आधारित है ये जो भोजपुरी पैटर्न से बिल्कुल अलग है भोजपुरिया दर्शको के लिए डिफरेंट कहानी वाली फिल्म है और ये फ़िल्म मेरे लिए दुगुनी खुशी है की मैं भोजपुरी दर्शको के साथ साथ तेलुगु के दर्शको का मनोरंजन करने जा रहा हूँ ये मेरे लिए एक नई पारी है और एक चुनौती भी है की मैं तेलुगु दर्शको की नजरों में उनका एंटरटेनमेंट करने में खरा उतरूंगा की नही लेकिन मुझे आशा, उम्मीद है तेलुगु दर्शको का मनोरंजन करने में कामयाब होंगा। फ़िल्म का निर्माण महंकाली मूवीज के बैनर तले हो रहा है जिसके निर्माता महंकाली दिवाकर है और निर्देशक साउथ के निर्देशक शंकर है।
फिल्म के लेखक/डायलाग अरविंद तिवारी, संगीत- ओम झा, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, सत्य, कपिल, वेंकट डीप, फाइट मास्टर अंजी, कास्टिंग डायरेक्टर मिथलेश तिवारी, डीओपी ईएसएस प्रसाद, एसोसियेट बिक्षु वुल्ली, एडिटर तिरुपति रेड्डी है,फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव व उनके सहयोगी प्रयागराज के हिमांशु यादव है। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव, मेघा श्री, महेश आचार्य, रक्षा गुप्ता, राजन तिवारी आदि कई कलाकार हैं।




