थाने से चंद कदम दूरी पर महिला की चेन छीनी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बेखौफ बदमाशों ने धूमनगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर महिला के गले से चेन छीन ली और इत्मीनान से फरार हो गए। इससे भी अधिक शर्मनाक यह रहा कि स्थानीय पुलिस घटना के बारे में गोलमोल बातें करती रही।
प्रीतम नगर की रहने वाली स्मृति टंडन शाम को कहीं जा रही थीं। वह धूमनगंज थाने से महज कुछ कदम दूर थीं तभी काली बाइक से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेजी से आगे बढ़ गए। जब तक स्मृति में शोर मचाया बदमाश भीड़ में आंखों से ओझल हो गए। थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना ने स्थानीय पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी। थाने के समीप घटना तो शर्मसार कर देने वाली है ही इससे भी ज्यादा स्थानीय पुलिस का घटना के प्रति रवैया रहा। घटना के बारे में इंस्पेक्टर ने कुछ कहा तो चौकी प्रभारी ने कुछ और।


