Latest

केसरी देवी ने मागा प्रयागराज के लिए एम्स

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग को लेकर लगातार प्रयागराज के बुद्धिजीवी साहित्यकार चिकित्सक और नेताओं से संघर्ष में साथ देने के लिए प्रयास करते रहे भाजपा नेता विजय द्विवेदी लगातार सक्रिय थे। जनपद के विधायक विधान परिषद सदस्य एवं कर्मचारी संगठनों से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक विधायक से संपर्क कर ऐम्स स्थापना की मांग कर रहे थे। आज लोकसभा में फूलपुर के सांसद केसरी देवी पटेल जी ने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से प्रयागराज में एम्स का मुद्दा उठाया श्री द्विवेदी ने केसरी देवी जी को प्रयागराज की जनता की भावना को समझने के लिए बहुत धन्यवाद दिया । और प्रयागराज लौटने पर उनका अभिनंदन करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button